Bharata Vidya Kendra Faculty

प्रो. प्रसूनदत्त सिंह
प्रो. प्रसूनदत्त सिंह

प्रो. प्रसूनदत्त सिंह संस्कृत भाषा और साहित्य के मर्मज्ञ विद्वान् हैं। आप वर्तमान में महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, बिहार में प्रोफेसर एवं संस्कृत विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। प्रो. सिंह ने इससे पूर्व कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा, झारखंड के संस्कृत विभाग में 12 वर्षों तक विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक पदों पर सेवा कार्य किया है, जिसमें प्रमुख रूप से आपने कोल्हान विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के समन्वयक के दायित्त्व का निर्वहण किया है।

आपकी प्रारम्भिक शिक्षा सारण, बिहार से तथा उच्च शिक्षा- बी.ए (ऑनर्स), एम. ए. (संस्कृत), पीएच.डी और डी.लिट्, बी.आर.ए., बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर, बिहार से सम्पन्न हुई है। आपकी रुचि और अनुसंधान के क्षेत्र विशेष रूप से संस्कृत-साहित्य, वैदिक-वाङ्मय, भाषा-विज्ञान और भारतीय दर्शन हैं। संस्कृत भाषा और साहित्य के विविध पक्षों पर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय मूल्यांकित शोध-पत्रिकाओं में आपके 40 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित हैं। आपने भारतवर्ष के अनेक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रायः 50 से अधिक राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय और विश्व सम्मेलनों में विशिष्ट वक्ता के रूप में अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए हैं । प्रो. सिंह द्वारा संस्कृत-साहित्य, काव्यशास्त्र, धर्मशास्त्र तथा भारतीय दर्शन पर 12 से अधिक पुस्तकों का लेखन और सम्पादन किया गया है। आप विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त ‘दृष्टिकोण शोध-पत्रिका’ के सम्पादक भी हैं।

आपने अपने निर्देशन में 1 एम.फिल्, 3 पीएच. डी और 1 पोस्ट डॉक्टरल फैलोशिप का सफलतापूर्वक निर्देशन किया है। वर्तमान में 2 पीएच. डी शोधार्थी आपके निर्देशन में अपना शोधकार्य कर रहे हैं। प्रो. सिंह ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा वित्त पोषित 3 अनुसन्धान परियोजनाओं को भी सफलतापूर्वक सम्पन्न किया है-

  • 1. कालिदास की कृतियों में प्रकृति का मानविकीकरण (2009-10)
  • 2. वाल्मीकि रामायण में सामाजिक-न्याय की अवधारणा (2013-15)
  • 3. महाभारत कालिक शिक्षा व्यवस्था एवं वर्तमान शिक्षा प्रणाली एक तुलनात्मक अध्ययन (2017-19)

प्रो. सिंह अखिल भारतीय प्राच्य सम्मेलन (AIOC) के 46 वें, 47 वें, 48 वें, 49 वें और 50 वें सत्र के लिए कार्यकारी समिति के निर्वाचित सदस्य रहे हैं। आप सोमनाथ विश्वविद्यालय, गुजरात में 49 वें सत्र में AIOC के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं।

Important Links
Updated on: 25 July 2023 10:30 AM
Number Visitors: 2242984