विभाग के प्रमुख, शिक्षा संकाय

Prof. Asheesh Srivastava
प्रो. आशीष श्रीवास्तव

प्रो. आशीष श्रीवास्तव शिक्षाशास्त्र में प्रतिष्ठित शिक्षाविद् हैं। वह लखनऊ विश्वविद्यालय, उ.प्र एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इण्दौर, मध्यप्रदेश के पूर्व छात्र रहे हैं। एक शिक्षक के रूप में अपने शैक्षणिक जीवन के प्रारंभिक दिनों से ही वह विद्यार्थियों के बीच बहुत ही लोकप्रिय शिक्षक रहे हैं। प्रो. श्रीवास्तव भारत के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों जैसे काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी, उत्तर-प्रदेश तथा राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में प्रतिष्ठित विश्वभारती, शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल जैसे केंद्रीय विश्वविद्यालय से पूर्व लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश तथा एमिटी विश्वविद्यालय (लखनऊ परिसर) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रो. श्रीवास्तव ने नोबेल अलंकरण से सम्मानित गुरुदेव रविन्द्र नाथ टगौर के आश्रम जिसे विश्वभारती के नाम से जाना जाता है को चुना एवं एक दशक से अधिक समय तक विभिन्न क्षमताओं में अपनी सेवाएं प्रदान करने के उपरांत महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण, बिहार में आचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। प्रो. श्रीवास्तव को भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों/ संस्थानों में व्याख्यान आदि का व्यापक एवं समृद्ध अनुभव प्राप्त है। प्रो. श्रीवास्तव बहुत सारी प्रस्तुतियों एवं प्रकाशन के साथ “शिक्षा नीति एवं कार्यक्रम” में विशेष अभिरुचि रखते हैं। प्रो. श्रीवास्तव महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के संस्थापक अधिष्ठाता हैं।

प्रो. श्रीवास्तव से संपर्क किया जा सकता है: profasheesh@mgcub.ac.in profasheesh@mgcub.ac.in
Important Links
Updated on: 08 Spet 2022 02:30 PM
Number Visitors: 172996