अंग्रेजी विभाग

अंग्रेजी विभाग के बारे में

वर्ष 2016 में विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ ही अंग्रेजी विभाग की स्थापना हुई। वर्तमान में, विभाग में 05 नियमित संकाय सदस्य हैं जो भाषा और साहित्य के अच्छे जानकार हैं। अंग्रेजी विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है और विभिन्न संस्कृतियों और राष्ट्रों के बीच सेतु का कार्य करती है। विश्व साहित्य की अधिकांश सर्वश्रेष्ठ कृतियाँ अंग्रेजी में लिखी गई है या अनूदित हुई हैं। वैश्वीकरण और आधुनिकीकरण की ओर बढ़ती हुई इस दुनिया में अंग्रेजी भी अभिन्न आवश्यकताओं में से एक है। एमजीसीयूबी का अंग्रेजी विभाग अंग्रेजी भाषा और साहित्य के महत्व को समझता है और अंग्रेजी में साहित्यिक अभिवृत्ति और गहन सोच को विकसित करने का प्रयास करता है। अंग्रेजी विभाग रचनात्मक और आलोचनात्मक परिप्रेक्ष्य को उर्जस्वित तथा विद्यार्थियों और शोध छात्रों में इसकी समझ को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विभाग का एकमात्र उद्देश्य और मिशन शिक्षार्थियों/ शोधकर्ताओं की सही सोच को प्रबुद्ध करना है ताकि वे मानवता के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदान कर सकें।

Important Links
Updated on: 08 Spet 2022 02:30 PM
Number Visitors: 172996