विभागाध्यक्ष (हिंदी विभाग)

Dr. Rajender Singh
डॉ. राजेन्दर सिंह

डॉ. राजेन्दर सिंह, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग तथा संकायाध्यक्ष मानविकी एवं भाषा संकाय, महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी वर्ष 1998 से ही शिक्षक है जिन्होंने आर.के.एस.डी (पीजी) महाविद्यालय, कैथल (कुरुकक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुकक्षेत्र, हरियाणा) से अपने अध्यापन जीवन की शुरूआत की है। हिंदी के बहुआयामी आचार्य होने के साथ-साथ वह शिक्षा से जुड़े शोध एवं नवाचार में विशेष रुचि रखते हैं। इन्हें उल्लेखनीय लेखक के रुप में भी जाना जाता है। इन्होंने 31 पुस्तकों के साथ राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 26 शोध-पत्रों का प्रकाशन किया है। इनकी पहचान कवि, कथाकार, समीक्षक, संपादक तथा संकलनकर्ता के रूप में भी होती है। इन्होंने तीन काव्य पद्यावली, लघु-कहानी की 2 गद्यावली, आलोचना पर छह पुस्तकें एवं लोक साहित्य पर 20 पुस्तकों की रचना की है। हरियाणा ग्रंथ अकादमी, पंचकुला द्वारा इनको दो पुस्तकों को प्रकाशित किया गया है। इनको साहित्य सभा, कैथल द्वारा श्री अर्जन दास मलिक मेमोरियल लिटरेरी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। इन्होंने 1 पीएचडी शोधार्थी, 21 एम.फिल शोध प्रबंध एवं 03 पीएचडी शोध प्रबंधों के निर्देशन के साथ-साथ दिल्ली विश्वविद्यालय में 01 मौखिक परीक्षा का मूल्यांकन किया है। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में 01 एम.फिल शोध प्रबंध एवं मौखिक परीक्षा का मूल्यांकन किया है। इन्होंने 04 अंतर्राष्ट्रीय, 14 राष्ट्रीय एवं 02 राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय आयोजनों में शोध-पत्र प्रस्तुत किए हैं। इनका लोक साहित्य, आलोचना, आत्मकथा, काव्य, उपन्यास एवं तुलनात्मक साहित्य में विशेष रुचि है। शिक्षा के अलावा यह सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप में भाग लेते हैं।

Important Links
Updated on: 08 Spet 2022 02:30 PM
Number Visitors: 172996