प्रति कुलपति

Prof. Gujja Gopal Reddy
प्रो. गुज्जा गोपाल रेड्डी
प्रति कुलपति
महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, बिहार

प्रो. गुज्जा गोपाल रेड्डी वर्तमान में महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी (बिहार) के प्रति-कुलपति हैं। वह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के पूर्व सदस्य रहे हैं। वह वर्तमान में मौलाना अब्दुल कलाम आजाद, एशियाई अध्ययन संस्थान, संस्कृति मंत्रालय, कोलकाता के सदस्य हैं। प्रो. रेड्डी एशिया पैसिफिक अध्ययन शोध समिति के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस, अंतर्राष्ट्रीय राजनीति विज्ञान संघ, कनाडा एवं नई दिल्ली स्थित आईसीएसएसआर के वरिष्ठ शोध अध्येता एवं सदस्य हैं। वह भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् के सलाहकार समिति के सदस्य हैं। वह पालामुरू विश्वविद्यालय, तेलंगाना के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता रहे हैं। वह युनिवर्सिटी पोस्ट ग्रैजुएट कॉलेज, ओस्मानिया विश्वविद्यालय के प्राचार्य रहे हैं। उन्होंने भारतीय राजनीति विज्ञान संघ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद पर अपनी सेवाएं दी हैं। वह भारतीय राजनीति विज्ञान अध्यापकों के व्यावसायिक निकाय (स्थापना वर्ष 1938) के कार्यकारी सदस्य, अंतर्राष्ट्रीय राजनीति विज्ञान संघ, कनाडा एवं प्रमुख शोध परियोजनाओं को स्वीकृत करने वाली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के, विशेषज्ञ समिति के सदस्य रहे हैं। डॉ. रेड्डी को शिक्षण, शोध एवं प्रशासन का 34 वर्षों से भी अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपनी शोध प्रयासों से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का मार्ग-दर्शन किया है। उनकी तीस आलेख, चार पुस्तक समीक्षाएँ एवं छह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी, सम्मेलन और वेब-संगोष्ठियों का आयोजन किया है। उन्होंने विभिन्न देशों के अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लिया है। उन्होंने पूरे देश में गोष्ठियों, सम्मेलनों, पुनश्चर्या पाठ्यक्रमों और अभिविन्यास कार्यक्रमों का उद्घाटन, बीज वक्तव्य, समापन भाषण और विशेष व्याख्यानों की अध्यक्षता की है। उन्होंने यूजीसी की दो प्रमुख शोध परियोजना और एक लघु शोध परियोजना का पर्यवेक्षण किया है। उनकी शैक्षणिक रुचि के केन्द्र में राजनीतिक समाजशास्त्र, प्राचीन भारतीय राजनीति, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था और सार्वजनिक नीति हैं। उनको प्राप्त बहुत सारे पुरस्कारों में दक्षिणपूर्व एशियाई एवं पैसेफिक अध्ययन केन्द्र द्वारा इण्डिया-एशियान मैत्री पुरस्कार, श्री वेंकटश्वेरा युनिवर्सिटी, तिरूपति (2017), भारतीय राजनीति विज्ञान संघ द्वारा वर्ष (2012) में राष्ट्रीय वरिष्ठ राजनीतिक वैज्ञानिक सम्मान एवं अमेरिकी अध्ययन शोध केन्द्र, हैदराबाद (1999) द्वारा सर्वश्रेष्ठ शोध-पत्र प्रस्तुत करने का सम्मान प्राप्त हुआ है। वह विभिन्न क्षमताओं में सौ से भी अधिक विश्वविद्यालयों से शैक्षणिक रूप में जुड़े हुए हैं। उनको जाने-माने शिक्षाविद, कुशल प्रशासक एवं लोकप्रिय वक्ता के रूप में जाना जाता है।

Important Links
Updated on: 08 Spet 2022 02:30 PM
Number Visitors: 172996